नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच शुक्रवार देर रात और शनिवार को कई ट्रेनें रद्द कर दी गई थीं या फिर उनका मार्ग परिवर्तन किया गया था। हालांकि यात्रियों के बड़ी राहत देते हुए उत्तर रेलवे ने कहा है कि रविवार से सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। रेलवे ने कहा कि अब यातायात पूरी तरह सामान्य हो चुका है। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।कितनी ट्रेनें हो गई थीं रद्द शुक्रवार रात से ही कई ट्रेनें रद्द हो गई थीं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली, नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने या फिर यहां से जाने वाली करीब 250 ट्रेनों को रद्द किया गया था। इसके अलावा अचानक इतनी संख्या में ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी और स्टेशन पर भी भीड़ देखने को मिली। रविवार को भी कॉक...