हाथरस, मार्च 6 -- पिछले दो दिन में होली के हुरदंग में लगातार सड़क हादसे जनपद के विभिन्न स्थानों पर हुए। जिसमें करीब 48 लोग घायल हो जाने पर उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। नगला चौबे निवासी नरेश की मोटर साईकिल सेकसरिया इंटर कालेज के पास फिसल गई। मथुरा रोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने की भिंड़त में दिलीप निवासी कुंवरजी नगला और विशाल निवासी तीरथपुर घायल हो गया। कैलाश नगर निवासी सलमान की बाइक खान के नगला के पास फिसल गई। वृद्धवारी निवासी राधेश्याम व अंडौली निवासी राहुल बाइक फिसलने से घायल हो गए। गुलाब बाग के निकट तेजवीर निवासी चंदपा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बल्देव निवासी दंपति अनीता व रामअवतार की बाइक को कोटा कपूरा के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमें दंपति घायल हो गये। इगलास रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छों...