बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य चीनी एवं गन्ना विकास परिषद लिमिटेड की ओर से संचालित मुंडेरवा चीनी मिल का संचालन 17 मार्च तक होगा। 12 मार्च से खुले तौर पर गन्ने की खरीद प्रारंभ हो गई है। चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं होने की वजह से बंद करने की घोषणा कर दी गई है। प्रधान प्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों का जो गन्ना सट्टा बना था, सारी पर्चियां निर्गत कर दी गई हैं। चीनी मिल पर खुली खरीद भी की जा रही है। जिन किसानों के पास गन्ना बचा है, वह 17 मार्च तक गिरा दें। गन्ना खत्म होने के बाद 17 मार्च की रात में चीनी मिल बंद कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.