नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- Shani Guru Gochar 2026: दिसंबर में शनि और गुरु की चाल में बदलाव होने जा रहा है। 11 दिसंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होंगे। इसके दो दिन बाद 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की चाल को काफी अहम माना जाता है। शनि के मार्गी होने और गुरु के वक्री होने का असर नौकरी, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ राशि वालों को पुराने काम पूरे होने की उम्मीद है तो कुछ को अपने फैसलों पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है।कब बदलेंगे शनि और गुरु की चाल? शनि 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे। करीब साढ़े चार महीने तक वक्री रहने के बाद उनकी सीधी चाल शुरू होगी। वहीं 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु ने अक्टूबर के आखिर में ही सिंह राशि में प्रवेश किया ...