दो दिन में पूरे राज्य में बढ़ेगी गर्मी
रांची, जून 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। दो दिन बाद राजधानी समेत पूरे राज्य में उमस की गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे रात के न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम में बदलाव होने के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। राज्य में शुक्रवार को भी पलामू, गढ़वा समेत राज्य के अन्य भागों में गर्मी रही। पलामू का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम 36.2 डिग्री रहा। यह पिछले दिन के तापमान से मामूली अधिक रहा। पलामू को छोड़कर राज्य के शेष भागों का तापमान 39 डिग्री से कम रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। जबकि, जमशेदपुर का न्यूनतम सर्वाधिक 28.8 डिग्री रहा। करीब 29 डिग्री न्यूनतम से यहां उमस की गर्मी से लोग ज्यादा बेचैन हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.