देहरादून, अप्रैल 18 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता दीपनगर वार्ड-82 में चल रहे विकास कार्यों खासकर हरापुल निर्माण कार्य में देरी को लेकर लोगों में भारी रोष है। शनिवार को स्थानीय पार्षद दिनेश सती के नेतृत्व में लोगों ने लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दिया। जिसमें चेतावनी दी गई कि अगर दो दिन में काम शुरू नहीं होता है तो लोनिवि कार्यालय में धरना दिया जाएगाप्उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई कार्य लंबे समय से प्रभावित हैं और हरापुल का निर्माण अवरुद्ध पड़ा है। जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के भीतर बाधाएं दूर कर निर्माण कार्य दोबारा सुचारू रूप से शुरू नहीं किया गया, तो सोमवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय में धरना दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- 'सड़कों की बदहाली के लिए विभाग जिम्मेदार' दिनेश सती ...