घाटशिला, जून 18 -- धालभूमगढ़। घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों में छह लोगों को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को धालभूमगढ़ के सनका गांव में पति-पत्नी तथा घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत अंतर्गत चेंगजोड़ा गांव में एक महिला के सर्पदंश का शिकार होने के बाद बुधवार की अहले सुबह धालभूमगढ़ प्रखंड में फिर तीन लोगों को सांप ने डस लिया। पहली घटना देर रात गजानन फेरो प्राइवेट लिमिटेड परिसर में हुई, जहां मध्य प्रदेश निवासी रंजीत प्रताप सिंह को कथित रूप से विषैले चित्ती सांप ने डंस लिया। दूसरी और तीसरी घटना प्रखंड के मुड़ाकाटी और चार चक्का गांव में हुई। मुड़ाकाटी गांव निवासी झापू सिंह को घर के शौचालय में शौच के दौरान सांप ने हाथ की उंगली में डस लिया। वहीं, चार चक्का गांव के रजनी सिंह के पैर की उंगली में सांप ने डस लिया। दोनों घायलों को ...