महाराजगंज, अक्टूबर 5 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में दो दिनों के अंदर एक हजार गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड अभियान चलाकर कराया जाएगा। छह व सात अक्टूबर को महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराने की पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। यह अभियान मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए चलाया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड के जरिए पता चल जाएगा कि महिला के पेट में बच्चे की स्थिति कैसी है? उसी अनुरूप इलाज कराया जाएगा। अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल के अलावा 50 निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि इन सेंटर्स पर महिलाएं छह या सात अक्टूबर को अल्ट्रासाउंड करा सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत अस्पतालों पर रेफर करने के लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। एमओआईसी माइक्रोप्लान के हिसाब से गर्भवती महिल...