फतेहपुर, मई 3 -- फतेहपुर। स्मार्ट मीटर के प्रीपेड होने के साथ ही बिल अधिक आने के मामले को लेकर उपभोक्ताओं ने लगातार दूसरे दिन भी नाराजगी जाहिर की। खागा डिवीजन के तहत आने वाले रसूलपुर सानी उपकेंद्र में पहुंचे उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर फेंके। दो दिन में 195 मीटर फेंककर विरोध दर्ज कराने पर जेई ने नौ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- आप का स्मार्ट प्रीपेड मीटर के विरोध में प्रदर्शनउपकेंद्र में बैठक शनिवार को रसूलपुर सानी उपकेंद्र के पास भाकियू टिकैत की बैठक चल रही थी। जिसमें बिजली की समस्या व स्मार्ट मीटर को लेकर चर्चाएं की जा रही थी। इस बीच घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर लाने वाले उपभोक्ताओं ने उत्तेजित होकर उपकेंद्र में ही स्मार्ट मीटरों को फेंक दिया। शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी गुस्साए उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को ले जाक...