शाहजहांपुर, जून 13 -- शाहजहांपुर। पिछले दो दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल गई। बुधवार तक तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन शुक्रवार को तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी घटकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में करीब 11 डिग्री की गिरावट से मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं तो बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- जिले में अगले पांच दिनों तक आसामन में छाया रहेगा बादल, बारिश के आसार बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक नजर आई। शहर के ...