झांसी, जून 19 -- झांसी। नगर के पहाड़पुरा नाके के आगे सिकंदरा मार्ग पर सिंचाई विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ जेसीबी लेकर बंबा किनारे अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बंबा किनारे बनी दीवार को हटाने की कार्रवाई की गई। इसी बीच क्षेत्रवासियों ने समय मांगा। अधिकारी ने बताया कि दो दिनों में यदि वह उक्त स्थान को खाली नहीं करते हैं तो टीम द्वारा उसे स्थान को हटा दिया जाएगा। बंबा के बीच से 16 फुट एक तरफ एवं 16 फुट दूसरी तरफ कुल 32 फुट जगह है। जिस पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने बताया कि इस पर पहले भी शिकायते आई हैं। यह भी पढ़ें- सेरथुआ टोल प्लाजा के पास एनएच से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण आग अगर यहां अतिक्रमण पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...