लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- भीरा थाना क्षेत्र के नौसर जोगी गांव में हुई रामसेवक की हत्या मामले में रविवार को अंतिम संस्कार हो सका। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। उधर परिजन गैर इरादतन हत्या के केस को हत्या में दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं।पुलिस ने सही विवेचना का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को नौसर जोगी में आपसी विवाद के दौरान राम सेवक को विपक्षियों ने लाठी डंडे से पीटा था। अस्पताल में मेडिकल के दौरान रामसेवक की मौत हो गई। हत्या के मामले में गोला क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र तिवारी भीरा एसओ रोहित दुबे अपनी फोर्स के साथ रविवार को भी गांव में डेरा जमाए रहे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.