प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सरायकला गांव से छह वर्षीय मासूम प्रतीक शर्मा के अपहरण की गुत्थी दो दिन बाद भी पूरी तरह नहीं सुलझ सकी है। पुलिस ने अपहरण के आरोप में रिश्ते में मामा लगने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पूछताछ के बावजूद अपहरण का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अब वाराणसी के एक अन्य रिश्तेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मांडा पुलिस की टीम वाराणसी रवाना हुई है।पुलिस के अनुसार, अपहरण के मामले में गिरफ्तार विकास उर्फ नागू और अगुराग से लगातार पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों ने मासूम को वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में एक लॉन के पास छोड़ दिया था, जहां से पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। हालांकि पूछताछ में आरोपी अपहरण की ठोस वजह नहीं बता सके हैं, जिससे मामला और रहस्यमय ...