प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थानाक्षेत्र के मऊकछार में लिव इन में रहने वाली नेपाली महिला की संदिग्ध हालात में मौत का रहस्य दो दिन बाद भी कायम है। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जबकि उसके पार्टनर ने ही दाह संस्कार किया। पुलिस की पूछताछ में महिला का पार्टनर अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं दे सका है। मृतका का मोबाइल तक गायब होने से अब मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है।पुलिस के अनुसार, मऊकछार में किराए के कमरे में बुधवार रात 35 वर्षीय किरण चौधरी का फंदे से लटकता शव मिला था। किरण करीब दो साल से सोरांव के एक व्यक्ति के साथ लिव इन में रहती थी। जिस कमरे में लाश मिली थी, उसका एक दरवाजा भीतर से बंद था, जबकि दूसरे दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। उधर, पुलिस की पूछताछ में लिव इन पार्टनर ने बताया कि वह होली के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.