हापुड़, जनवरी 29 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी में 27 जनवरी को हुई चोरी की घटना में पुलिस की कार्रवाई मुकदमा दर्ज तक ही सिमट कर रह गई है। पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं जुटा पाई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस में दर्ज मुकदमे में शांति नगर कॉलोनी निवासी कीर्ति सिरोही ने बताया कि वह गांव टियाला में उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। 27 जनवरी को बीएलओ कार्य के लिए वह घर का ताला लगाकर गई थीं। जब दोपहर में उनकी पुत्री स्कूल से वापस घर लौटी तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और करीब पांच हजार रुपये नकद चोरी कर वारदात को अंजाम देकर मौके से फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.