चित्रकूट, दिसम्बर 27 -- चित्रकूट। संवाददाता लगातार दो दिन तेज धूप के बाद शनिवार को कोहरे की छाई धुंध ने लोगों को फिर से ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सर्द हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट आई है। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। सुबह मार्निंग वॉक करने वाले लोग भी बहुत ही कम संख्या में निकलने लगे है। पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव के साथ सर्दी बढ़ी है। इधर दो दिन से मौसम साफ हो गया था। कोहरे की धुंध छंटने के साथ ही तेज धूप भी निकली। जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। लेकिन शनिवार को सुबह फिर से मौसम बदला नजर आया। कोहरे की धुंध के साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह पांच बजे बाहर निकलने वाले लोग सर्दी में कांपते दिखे। दोपहर में हल्की धूप निकली। लेकिन सर्द हवाओं के चलने से गलन में लोगों को धूप से भी राहत नहीं मिली। लोग...