चित्रकूट, दिसम्बर 31 -- चित्रकूट। संवाददाता धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन बाद फिर मौसम ने पलटी मारी है। बुधवार को अत्यधिक कोहरे की छाई धुंध ने वाहनों की रफ्तार में ब्रेक लगा दिया। हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों में वाहन रोशनी के सहारे धीमी गति से चलते नजर आए। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सर्दी और कोहरे की वजह से सुबह सड़कों पर सन्नाटे जैसा नजारा रहा। एक दिन पहले मंगलवार को तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। कोहरे की धुंध भी छंट गई थी। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ी थी। बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव के साथ अत्यधिक कोहरा छाया रहा। सुबह 15 मीटर की दूरी तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। आसमान से कोहरा पानी की बूंदों की तरह बरस रहा था। कोहरा व सर्दी की वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक पर भी लोग कम निकले। घरों में लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.