आजमगढ़, अगस्त 2 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिनों तक जलस्तर घटने के बाद शनिवार को घाघरा नदी का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। जलस्तर में बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। चक्की हाजीपुर,परसिया और सहबदिया गांव के पास नदी लगातार खेती योग्य भूमि काट रही है। सहबदिया में कटान आबादी की ओर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन नदी लगातार स्थान बदलकर नई जगहों पर कटान कर रही है。 यह भी पढ़ें- Azamgarh News: 24 घंटे में 25 सेमी घाघरा नदी का जलस्तर जलस्तर की स्थिति डिघिया गेज पर शनिवार शाम चार बजे जलस्तर 69.78 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरा बिंदु 70.40 मीटर से 62 सेंटीमीटर नीचे है। यहां बीते 24 घंटे में जलस्तर में सात सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को शाम चा...