दो दिन बाद पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य होने से लोगों को राहत मिली
गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में पिछले दो दिन से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित रहने के बाद मंगलवार को स्थिति सामान्य हो गई। शहर के पेट्रोल पंपों पर सोमवार शाम बाद ईंधन की सप्लाई पहुंचने से पंप संचालकों ने राहत की सांस ली। ईंधन की आपूर्ति सुचारु होने से पंपों पर लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाते नजर आए। हालांकि पिछले दो दिनों में कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण लोगों को मजबूरी में प्रीमियम वाला ईंधन भरवाना पड़ा। जिले में बीते दो दिनों से कुछ पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित रहने से पंपों पर ईंधन खत्म हो गया था। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार लोगों ने कुछ पंपों से प्रीमियम का पेट्रोल मजबूरी में महंगे दामों में खरीदा। खासकर बाइक और कार चालकों को अतिरिक्त खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.