प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले में कोहरे के बीच शुक्रवार को तीसरे दिन सूर्यदेव की झलक देखने को मिली। धूप देख लोग घरों से बाहर निकले लेकिन कुछ ही देर में वह गायब हो गई। धूप के बाद तीन दिन से पड़ रहे कोहरे की बूंदों की ठंडक बर्फ गलने का अहसास कराने लगी है। जिले में बुधवार और गुरुवार को धूप न निकलने के कारण ठंड ने जनजीवन बेहाल कर दिया था। दो दिन में ही अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक लुढ़ककर 14.5 पर पहुंच गया। तीसरे दिन शुक्रवार सुबह भी कोहरा दिखा लेकिन 10 बजे तक पूरी तरह से छंट गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...