अयोध्या, मई 25 -- अयोध्या, संवाददाता। शनिवार की सुबह हाइवे पर मिली किशोरी के मामले में अब दो दिन बाद छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इससे पहले वन स्टाप सेंटर में काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही थी। लेकिन तहरीर व 164 में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान बदलते हुए उसने छेड़खानी की बात कही। जिसके बाद नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करके सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस पीड़िता के द्वारा नाबालिग होने के दावे को लेकर उसके शैक्षिक अभिलेखों की जांच में जुट गई है। शनिवार को वन स्टॉप सेंटर में काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने बताया था कि उसकी उम्र 15 वर्ष है और उसके साथ गैंग रेप हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा और दो दिन गहन जांच- पड़ताल का सिलसिला चला। पुलिस के अनुसार किशोरी इसके बाद खुद के बयान से बद...