बरेली, अप्रैल 17 -- भमोरा।बिजली उपकेंद्र से चोरी हुई केबल की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज की गई है। अवर अभियंता विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उप केंद्र परिसर में 500 मीटर केबल ड्रम में रखी थी। 150 मीटर केबल खुला रखा था। 13 अप्रैल की रात 650 मीटर केबल को चोरी कर लिया गया। 14 अप्रैल की सुबह एसएसओ राजकुमार ने फोन पर बताया, जिस पर तहरीर दी थी। गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...