देहरादून, जुलाई 30 -- Kedarnath Yatra Stop: उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। चारधाम यात्रा पर एहतियातन दो दिन की रोक लगाई गई थी, लेकिन आज सुबह 6 बजे से यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा शुरू होने के बीच केदारनाथ मार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। अधिकारियों ने मार्ग को फिर से खोलने के लिए बहाली कार्य शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आज के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जिला में स्थित है। भारी बारिश के चलते प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा रोक दी है। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। इसलिए यहां आवाजाही संभव नही है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप, गंगा चेतावनी निशान पर;बदरीनाथ हाईवे प...