रामपुर, मार्च 28 -- मौसम में बदलाव होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इन दिनों बुखार, खांसी और गले में संक्रमण के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनको डाक्टरों के द्वारा परामर्श दिया जा रहा है। शनिवार को दो दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी है। यहां पर पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टरों के कमरे के बाहर मरीज लाइन लगाकर खड़े हुए नजर आ रहे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देते हुए बताया कि इस समय रात को सोते समय पंखा न चलाएं और मच्छरों से बचाव करने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...