संभल, जनवरी 6 -- सरकारी व रविवार अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर दवा लिखी। ओपीडी में 791 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। शनिवार और रविवार का अवकाश होने के कारण सरकारी अस्पताल बंद रहा था । 2 दिन के बाद सोमवार को जब अस्पताल खुला तो मरीजों की लंबी लाइन लग गई । चिकन ने सभी मरीजों से जानकारी लेकर बजाज कर कर दवा लिखी । उसके बाद काउंटर पर दवा लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही । सोमवार को ओपीडी में 791 मरीज देखे गए । इनमें सबसे ज्यादा बुखार,खांसी जुकाम व त्वचा रोग पीड़ित रहे। इसके अलावा खुजली, पेट दर्द और सिर दर्द के भी मरीजों ने इलाज करा दवा ली। चिकित्सकों ने सभी मरीजों को ठंड से बचने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.