सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- रीगा। रीगा चीनी मिल पिछले दो दिनों से बंद होने से किसानों की लंबी लाइन लग गई है गुरुवार के दिन चालू होते ही गन्ना तौल के लिए किसानों की भारी भीड़ उम्रर पड़ी तकरीबन 5 से 6 किलोमीटर लंबी लाइन में किसान दो दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं वही मिल चालू होते ही किसानों ने राहत की सांस ली है आलम यह है कि चीनी मिल परिसर से लेकर रीगा बाजार के मुख्य सड़कों पर 5 किलोमीटर लंबी डबल लाइन लग गई है जिले के दूरदराज के गांव के अलावा अन्य जिलों से भी किसान ट्रैक्टर ट्राली पर गन्ना लेकर चीनी मिल में गन्ना तौल के लिए अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं कई किसानों का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से लाइन में पूरी रात वह सड़क पर ही ट्रैक्टर पर सोकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन के रवैया से गन्ना किसान थोड़ा परेश...