रामपुर, मार्च 24 -- चार अप्रैल और पांच अप्रैल को उत्तर पश्चिमी रेलवे के दौसा स्टेशन पर प्री नॉन इण्टरलॉकिंग एवं नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य व जयपुर-बांदीकुई रेलखंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली दो ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक आदित्य गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस ) एवं गाड़ी संख्या 20964 (वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस) को वर्तमान मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी- रींगस फुलेरा मार्ग द्वारा संचालित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...