बुलंदशहर, अगस्त 12 -- सोमवार की रात अनूपशहर -बुलंदशहर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की दम तोड़ दिया। जबकि उपचार कराकर घर लौट रहे दूसरे युवक की रास्ते में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात्रि को 25 वर्षीय सूखा उर्फ नरेश पुत्र लालाराम तथा 23 वर्षीय रामू पुत्र जस्वंत सिंह निवासी गांव भईपुर कोतवाली जहांगीराबाद बुलंदशहर से अनूपशहर की ओर आ रहे थे। तभी गांव दुगरऊ के निकट सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर से दोनों बाइक सवार उछल कर घटनास्थल से काफी दूर जाकर गिरे। मौजूद लोगों ने घायलों को अनूपशहर सीएचसी भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को मेरठ हायर सेंटर भर्...