मथुरा, अप्रैल 18 -- दो दिन पूर्व घर से गायब युवक का शव महावन क्षेत्र में ब्रह्मांड घाट रोड पर ग्वारिया मंदिर के समीप नीम के पेड़ पर गमछा से लटका मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम गृह पर हंगामा कर रोड जाम किया। पुलिस ने समझाबुझा कर शांत किया और चिकित्सीय वीडियो पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया, लेकिन इसके बाद परिजनों ने शव गांव में रख कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कर शव को अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- युवती के अपहरण मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब गुरुवार शाम ब्रह्मांण घाट रोड पर ग्वारिया मंदिर के समीप नीम के पेड़ कर एक युवक का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची महावन पुल...