कन्नौज, मार्च 1 -- कन्नौज। फाल्गुन पूर्णिमा दो दिन होने से इस बार होलिका दहन के एक दिन बाद रंगो का त्योहार होली मनाया जाएगा। फाल्गुन की पूर्णिमा सोमवार दो मार्च की शाम 5.32 बजे से शुरू होकर मंगलवार 3 मार्च की शाम 4.46 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा पर इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन के लिए तीन नियम बताए गए हैं। इसके लिए रात्रिकाल, पूर्णिमा तिथि व भद्रा मुक्त काल होना चाहिए। आचार्य पवन शुक्ला ने बताया कि व्रत को पूर्णिमा में सोमवार की शाम पूर्णिमा के साथ भद्रा भी शुरू हो रहा है, मंगलवार तक रहेगा। ऐसे में भद्रा काल में सोमवार की मध्य रात्रि के बाद 12.50 से 2.02 बजे के बीच होलिका दहन किया जाएगा। कहा कि सामान्य तौर पर पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन और अगले दिन प्रात: काल रंगोत्सव (होली) मनाया जाता ह...