धनबाद, अप्रैल 8 -- महुदा। गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन से 8 एवं 9 अपैल को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पूरे बाघमारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त बातें गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन के सहायक विद्युत अभियंता ओम प्रकाश चौहान ने मंगलवार को बताई। उन्होंने कहा कि इस दौरान दुग्धा से गणेशपुर सब-स्टेशन के बीच तार मरम्मत का काम किया जाएगा। इससे बाघमारा फीडर, कांड्रा फीडर, गणेशपुर फीडर, कॉलोनी फीडर तथा महुदा फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...