लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 28 -- थाना क्षेत्र के शीतलापुर गांव में दो दिन पहले हुई मारपीट आदि की घटना में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की है। यहां के आशाराम वर्मा ने दो दिन पहले रोड पर जा रहे अपने बेटे को पकड़कर उसे पीटने और बाइक, सोने की चेन, अंगूठी और नगदी आदि छीनकर उसको बेतहाशा पीटने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल भेजा था। हालांकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसी दिन मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शीतलापुर गांव के आशाराम वर्मा के मुताबिक उनका तीस वर्षीय बेटा राजा भैया दो दिन पहले गांव के ही बरातीलाल को साठ हजार रुपए देने बाइक से जा रहा था, तभी गांव के ही सर्वेश, उमेश, संजय, दीपू और महेश ने उसे रोककर बुरी तरह मारा पीटा और नगदी, सोने की चेन, अंगूठी तथा बाइक छीन ली। पी...