हरिद्वार, सितम्बर 25 -- हरकी पैड़ी के पास दो दिन पहले गंगा में मिले शव की पहचान रोहतक, हरियाणा निवासी अमित मनचंदा (46) पुत्र इंद्र कुमार मनचंदा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अमित के गंगा में डूबने की आशंका है। उनका शव हरकी पैड़ी के पास गंगा में अटका मिला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पीछे के किसी गंगा घाट पर डूबे होंगे और पानी के बहाव के साथ शव हरकी पैड़ी तक पहुंचा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...