दो दिन पहले गुम हुए युवक अर्द्धजला शव बरामद
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव से 27 मई के शाम चार बजे से गुम हुए 22 वर्षीय मोजाहीद अंसारी का अर्द्धजला शव बनपहाड़ी से शनिवार को दोपहर के बाद बरामद किया गया है। वनपहाड़ी चैनपुर थाना क्षेत्र में स्थित है। चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि मृतक के भाई ज्याउलहक ने 27 मई को भाई मोजाहीद अंसारी के गुमशुदगी का आवेदन दिया था जिसके आलोक में मामला दर्ज कर जांच जारी थी। 30 मई की दोपहर के बाद सूचना प्राप्त हुआ कि चैनपुर थाना क्षेत्र के बनपहाड़ी में एक अर्धजला शव देखा गया है। उन्होंने बताया कि जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.