मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत नाबालिक लड़की को पुलिस ने ढूंढ निकाला। उसके अपहरणकर्ता छोटू कुमार उर्फ अजित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के अभिवावक ने पांच अप्रैल को हथौड़ी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए लड़की को गुप्त सूचना के आधार पर बरामद कर लिया। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया नाबालिक लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...