लखनऊ, मार्च 25 -- जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ ने रामनवमी पर्व पर दो दिन 26 व 27 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित होने पर मुख्यमंत्री का जहां आभार जताया, वहीं कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय और कार्यकारी महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने खुशी जताते हुए बताया है कि रामनवमी के पावन पर्व पर 26 व 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सरकार की इस फैसले से अब पूरे प्रदेश में राम नवमी का त्यौहार अच्छी तरह से कर्मचारी मना सकेंगे। इस पुण्य कार्य के लिए जवाहर भवन-इन्दिरा भवन कर्मचारी महासंघ के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...