दो दिन चलने के बाद फिर बंद हुई ग्रामीण जलापूर्ति योजना
गिरडीह, जून 11 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। मधुबन से चिरकी तक के ग्रामीणों की प्यास बुझानेवाली ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना दो दिन पानी देने के बाद एक बार फिर बंद हो गई है। जलापूर्ति ठप पड़ जाने से विभाग के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। विभागीय लापरवाही के कारण योजना दम तोड़ रही है। हर घर पानी देने का राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन का दावा खोखला साबित हो रहा है। बताया जाता है कि मधुबन से लेकर चिरकी तक के ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना गर्मी आते ही ठप पड़ गई है। गर्मी की शुरूआत में ही बराकर इंटक वेल का मोटर खराब हो गया था। इस दौरान महीनों ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग डेढ़ महीने बाद सरकार से लेकर विभाग को ग्रामीणों की समस्या का भान हुआ। जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी के आदेश के बाद डेढ़ महीने बाद जला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.