दो दिन के सघन अभियान में 544 वाहनों के चालान, 75 सीज
रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हल्द्वानी के निर्देश पर 20 और 21 मई को रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र में दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना परमिट, बिना फिटनेस और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अभियान में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुद्रपुर के नेतृत्व में सात प्रवर्तन दलों ने दिन-रात संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच के दौरान कुल 544 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 75 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान 27 ओवरलोड मालवाहन, 11 ओवरलोड यात्री वाहन, 7 बिना परमिट, 22 बिना फिटनेस, 38 बिना टैक्स, 40 बिना ड्राइविंग लाइसेंस, 13 ओवरहाइट, 4 ड्रंक एंड ड्राइव, 94 बिना हेलमेट, 198 ओवरस्पीड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.