अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- अल्मोड़ा। अधिशासी अभियंता लोनिवि हर्षित गुप्ता ने बताया कि अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग के लक्ष्मेश्वर के पास ह्यूम पाइप बिछाने का काम किया जाना है। इसके चलते शनिवार ओर रविवार को इस मार्ग से आवाजाही बंद रहेगी। इस अवधि में गैस गोदाम तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक यातायात बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...