दो दिन के लिए घर छोड़ धनबाद गया परिवार, चोरों ने लाखों के जेवर और पैसे उड़ाए
कोडरमा, जून 14 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। दो दिनों के लिए घर बंद कर धनबाद गए एक परिवार को उस समय गहरा सदमा लगा, जब लौटने पर उनका आशियाना उजड़ा हुआ मिला। घर का टूटा ताला, बिखरा पड़ा सामान और खाली अलमारी देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। चोर वर्षों की मेहनत से जुटाई गई लाखों की संपत्ति और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना जयनगर थाना क्षेत्र के डंडाडीह पंचायत अंतर्गत कंझियाडीह गांव की है। रवि कुमार अपने परिवार के साथ दो दिन पूर्व किसी आवश्यक कार्य से धनबाद गए हुए थे। शनिवार की देर शाम घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का कब्जा काटकर चोर घर में घुस चुके थे। यह भी पढ़ें- दहशत: हेमजापुर में डेढ़ साल से चोरों का तांक-झांक, पुलिस के हाथ अब तक खाली पड़ोसियों के साथ जब वे घर के अंदर पहुंचे तो पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.