हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध और हत्या पर झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर हजारीबाग पहुंचे। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य एचसरकार ने मामले को प्राथमिकता देने, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर त्वरित न्याय दिलाने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा है कि 2 दिन के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजवाने का काम सरकार करेगी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक ने मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव के राजू के निर्देश पर कुसुंबा गांव पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात हुई।बच्ची के माता-पिता से...