औरैया, जून 13 -- जिले में लगातार दूसरे दिन सुबह तेज हवाओं और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शनिवार सुबह मौसम सुहाना रहा और तापमान सामान्य दिनों की तुलना में कम महसूस हुआ। हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। सुबह चढ़ने के साथ ही बादल छंट गए और तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी ने लोगों को फिर परेशान कर दिया। दोपहर होते-होते बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के चेहरे पसीने से तर नजर आए। पिछले दो दिनों से सुबह के समय चल रही तेज हवाओं और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को राहत का एहसास कराया है। कई लोगों ने सुबह की ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए पार्कों और सड़कों पर टहलना भी पसंद किया। लेकिन सूरज निकलने के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय बाजारों में चहल-पहल कम रही और लोग जरूरी ...