दो दिन की राहत के बाद फिर से तपने लगा मौसम, झुलसाने लगी धूप
शामली, मई 16 -- शामली। बुधवार और गुरुवार की रात आई आंधी व बारिश से मिली राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तीखी रही, जबकि दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोगों को हाल बेहाल रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान मे चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दज्र की गयी। पिछले दो दिनों में आई तेज आंधी और बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया था। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को फिर से मौसम शुष्क हो गया। तेज धूप के कारण दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। शहर के बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्किट, अचंता चौक, बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.