मऊ, जनवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। शनिवार की सुबह से गांव से लेकर शहर तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कई स्थानों पर 20 मीटर से भी कम रह गई। जिससे हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा अगले तीन दिनों तक ठंड का असर बने रहने की चेतावनी दी है। जनपद में बीते दो दिन धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी। लेकिन, शुक्रवार की रात से ही सर्द हवा चलने लगीं। जिससे रात में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को सुबह से ही शीतलहर चल रही है। वही कोहरा छाया हुआ है। धूप न निकलने से गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबके है। 4 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चल रही है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.