नई दिल्ली, अगस्त 23 -- ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को दुनिया को दिखा दिया कि वह मौजूदा समय में आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर वन टीम कैसे बनी हुई है। बांग्लादेश ने हाल ही में पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर क्रिकेट जगत में सबको हैरान कर दिया था। हालांकि उनकी ये खुशी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही मैच में धमाकेदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को चारों खाने चित कर दिया। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया दूसरा मैच सिर्फ दो दिन में ही खत्म हो गया और इस दौरान 750 गेंदें फेंकी गई। अब ये मैच गेंदों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के सबसे छोटे मैचों में दर्ज हो गया है। यह भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे सारांश जैन को रविंद्र जडेजा ने कही ये बातटेस्ट क्रिकेट के सबसे छोटे मैच ऑस्ट्...