नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएम के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के लिए पंजीकरण जारी हैं। परिवहन विभाग के अनुसार पंजीकरण शुक्रवार तक होंगे। इसके बाद अगले तीन दिन तक नंबरों की बोली लगेगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...