बांका, मार्च 22 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की शाम में आई आंधी एवं बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है साथ ही दलहन एवं तिलहन फसलों एवं आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। लौगांय गांव के किसान रूबेश कुमर ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम आई आंधी से गेहूं, सरसों, चना आदि दलहन एवं तिलहन फसलों के अलावा आम को भी काफी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के किसान फसल की दुर्गति देख निराश एवं चिंतित हैं। इधर शुक्रवार की शाम से ही अमरपुर तथा लक्ष्मीपुर चिरैया पीएसएस से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि शनिवार की सुबह अमरपुर पीएसएस से बिजली आपूर्ति चालू हो गई लेकिन लक्ष्मीपुर चिरैया पीएसएस से शनिवार की देर शाम तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा पूरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.