कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में पिछले दो दिनों से करीब एक लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। अचानक पानी की सप्लाई ठप हो जाने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर होली जैसे प्रमुख त्योहार के मौके पर पानी नहीं मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। घरों में पेयजल, खाना बनाने और साफ-सफाई तक के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। शहर में पहले से ही पानी की समस्या बनी रहती है, लेकिन इस बार स्थिति अधिक गंभीर हो गई है। कई मोहल्लों में टंकियां खाली पड़ी हैं और लोग निजी साधनों या बोरिंग के सहारे काम चला रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि पेयजल विभाग की लापरवाही के कारण बार-बा...