चतरा, मई 10 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पत्थलगड्डा गांव निवासी कामेश्वर दांगी के लापता 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बरामद हो गया है। बीते शुक्रवार को अपने घर से सिमरिया जाने के लिए निकला, लेकिन वह परिजनों को बिना बताए महाराष्ट्र पहुंच गया था, परिजनों ने बताया कि युवक की खोज बिन को लेकर पत्थलगड्डा पुलिस परिजनों को काफ़ी सहयोग किया। बीते शनिवार को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था, जिसके बाद युवक की खोज बिन में परिजनों को पुलिस ने भी काफ़ी मदद की। हालांकि युवक ने खुद परिजनों को फोन करके महाराष्ट्र में होने की जानकारी दिया जिसके बाद परिजनों ने उसे लेकर पत्थलगड्डा लौट रहे हैं। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.