मैनपुरी, अप्रैल 18 -- नगर के जगत नगर रोड पर शनिवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहल्ला चौधरी निवासी 40 वर्षीय रिंकू पुत्र रविंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। रिंकू के परिजन करीब एक साल से दिल्ली में रह रहे हैं, जबकि वह यहां रहकर मजदूरी करता था। शनिवार शाम लगभग 6 बजे, उसके एक दूर के रिश्तेदार हरिओम ने उसे सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिंकू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मक्के के खेत में पड़ा मिला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को दिल्ली में सूचना दे दी गई है। मौत के स्पष्ट कारणों का ...